फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आरएमसी प्लांट पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बुपनियां रोड स्थित आरएमसी प्लांट्स पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारा। छापे के दौरान प्लांट मालिक के पास कोई एनओसी और लाइसेंस नहीं मिला। छापामार कार्रवाई के दौरान प्रदूषण बोर्ड और डीटीपी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और प्लांट मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बादली में बाईपास के नजदीक चल रहे आरएमसी प्लांट्स पर पहुंचा। प्लांट्स मालिक से एनओसी और लाइसेंस की मांग की गई तो मालिक की ओर से कोई एनओसी नहीं दिखाई गई। ऐसे में प्रदूषण बोर्ड और डीटीपी विभाग की ओर से प्लांट्स मालिक को नोटिस दिया गया। सीएम फ्लाईंग में सब इंस्पेक्टर राजेश और सहदेव ने बताया कि मालिक से 15 दिनों में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया। जिसके बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान प्रदूषण बोर्ड से एसडीई अमित दहिया और डीटीपी विभाग के जेई शमशेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें