बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के पटेल पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम मानसिक परेशानी के चलते उठाया या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल लाइनपार थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की है।
मृतक की पहचान प्रवीन के रूप में हुई। प्रवीन दिल्ली डीटीसी में कॉन्टेक्ट बेस पर कार्यरत था। वीरवार की रात उसने फंदा लगा लिया। जब उस पर परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला, मगर तब तक उसके सांसे थम चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। बताया गया है कि प्रवीन की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। प्रवीन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लाइनपार थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।