झज्जर। मालियावास गांव में बुधवार की रात को मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने एक शराब के ठेके पर छापा मारा। जहां पर एक आरोपी ने शराब के ठेके पर अवैध रूप से शराब उतारी थी। जहां पर टीम को करीब 45 पेटी शराब बरामद हुई थी। लेकिन उस समय तक आरोपी शराब उतारकर आगे निकल गया था। लेकिन मातनहेल पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को शराब के ठेके में अवैध रूप से शराब की पेटियां उतारने के मामले में कार्रवाई करते हुए काबू किया कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी जिला कुरुक्षेत्र के तौर पर की गई।
पुलिस चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि डीएसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मालियावास के क्षेत्र में स्थित शराब का ठेके पर कार्रवाई की। टीम में शामिल उप निरीक्षक रामनिवास ने थाना प्रबंधक साल्हावास को नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से ठेका में शराब की पेटियां उतारने के संबंध में मामला दर्ज करने व नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में लिखा गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया की जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व नशा के अवैध-धंधे पर अंकुश लगाने व दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ठेका में अवैध रूप से शराब की पेटियां उतारने के मामले में वांछित एक आरोपी को काबू किया। उन्होंने बताया कि थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करके उपरोक्त मामले में वांछित एक आरोपी को काबू किया।