फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम ने किसान व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए समर्पित किया जीवन : प्रोफेसर बंसीलाल कुंडू

Tue, 25 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 43- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सर छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्ध
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम युवा सेवा समिति के सदस्यों ने दीनबंधु छोटू राम की जयंती पर गोहाना रोड स्थित छाेटू राम चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर बंसीलाल कुंडू ने बताया कि दीनबंधु छोटू राम ने किसान, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान चांदराम दहिया, कृष्ण, सरदार जसवंत सिंह, कृष्ण सैनी, बलबीर सिंह मलिक, मनोज, भोला, सुरेंद्र नैन, अशोक ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सर छोटूराम जयंती पर प्राचार्य गीता ने स्टाफ सदस्यों व एनसीसी कैडेट्स के साथ छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने सभी को सर छोटू राम के शिक्षा में दिए गए अविस्मरणीय योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें