फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा पंचायत ने क्रिकेट क्लब की टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
छारा क्रिकेट क्लब को किट देते पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम ने 14 वर्षों बाद टी-20 विश्वकप जीता है। क्षेत्र में क्रिकेटरों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी में छारा गांव की पंचायत ने छारा क्रिकेट क्लब की टीम को किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि दीपक दलाल ने बताया कि छारा पंचायत ने पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल को खेल विभाग की जिम्मेदारी दी हुई है। अनिल ने सरपंच को बताया कि अपने गांव के युवा भी क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गांव में एक राज्य स्तरीय मैदान भी तैयार किया गया है। जिसमें अन्य जिलों की टीमें भी पहुंचकर मैच खेलती हैं। अपने गांव की क्रिकेट टीम को सम्मानित करना चाहिए। पंचायत ने तुरंत फैसले का स्वागत किया और क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। छारा क्रिकेट क्लब के कप्तान अश्वनी दलाल ने छारा पंचायत का किट देकर सम्मानित करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब गांव की पंचायत ने छारा क्रिकेट क्लब को किट देकर सम्मानित किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में क्लब की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें