झज्जर। सरकारी नुमाइंदे अक्सर सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करते हैं। लोग भी यही सोचकर वहां जाते हैं कि सस्ता और बेहतर उपचार मिलेगा लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है।
शहर के सिविल अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की जांच तो हो रही है लेकिन कई दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। सिविल अस्पताल में पेट दर्द से लेकर खुजली, दाद, कैल्शियम, वीटामिन, खांसी, मुंह के छाले तक की दवाएं नहीं हंै। मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैंं।
सिविल अस्पताल में चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। यहां सप्ताह में एक दिन ही चर्म रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच के लिए आते हैं। चिकित्सक जांच के बाद दवा लिखते हैं जब मरीज दवा लेने काउंटर पर जाता है तो उनको केवल सिटराजिन देकर बाकी दवाएं बाहर से लेने के लिए कहा जाता है। ि