फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोवंश संरक्षण के लिए सौंपा अनुदान राशि का चेक

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत में गोशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को अनुदान राशि का चेक सौंपते विधायक नि​खिल म
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने शुक्रवार को श्री गोशाला जटवाड़ा, पुरखास रोड को गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और देखभाल के लिए 74 लाख रुपये अनुदान राशि का चेक सौंपा। उन्होंने गोशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर वहां किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली और समिति के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न अंग है। गोसेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। गोवंश का संरक्षण और बेसहारा गोवंश की उचित देखभाल करना सभी का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि गोशालाएं निस्वार्थ भाव से गोवंश की सेवा और संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। इनके माध्यम से बेसहारा और जरूरतमंद गोवंश को आश्रय, चारा और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। ऐसे कार्यों में सहयोग करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। निखिल ने गोशाला प्रबंधन समिति को आश्वस्त किया कि गोसेवा और गोवंश संरक्षण से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने गोसेवकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए क्षेत्रवासियों से भी गोसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर हरियाणा को सेवा आयोग के उपाध्यक्ष सुमन कुमार, आयोग के सदस्य सुरेंद्र संधू, अशोक, बलबीर, कंवर सिंह, ओम प्रकाश, महताब सहित गोशाला प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें