सोनीपत। कुश्ती के अखाड़े में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान सोनम और काजल की उपलब्धियों पर उन्हें केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है। इस उपलब्धि से न केवल दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है, बल्कि सोनीपत की खेल प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिली है।
खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त कुलदीप मलिक खेल अकादमी, बड़वासनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दोनों पहलवानों को सम्मानित किया। सोनम और काजल इसी अकादमी में कोच कुलदीप मलिक के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत खेलों में लगातार आगे बढ़ रही है। देश की बेटियां लगातार मान बढ़ा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अकादमी के कोच कुलदीप मलिक, द्रोणाचार्य अवार्डी प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, शमशेर पहलवान भैंसवाल और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारी भी मौजूद रहे।