फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस आयुक्त ने किया शरद पूर्णिमा स्वास्थ्य महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 06 Oct 2025 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp02- जटेला धाम में पौधरोपण करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह व महंत राजेंद्र दास। स्रोत-प
विज्ञापन
झज्जर। जटेला धाम में आयोजित शरद पूर्णिमा स्वास्थ्य महोत्सव का शुभारंभ पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने औषधीय पौधों का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की चंद्र किरणों से उपचारित औषधीय खीर मानवता के लिए सबसे कल्याणकारी प्रसाद है जो शरीर, मन और आत्मा तीनों के संतुलन का माध्यम बनती है। संत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि जटेला धाम में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि खीर को चंद्रकिरणों में रखकर ऊर्जा और औषधीय गुणों से युक्त किया जाता है। इस मौके पर चांद माजरा, राजा चेयरमैन बिगोवा, सत्यवान माजरा, पूर्व सरपंच नरेंद्र कादयान माजरा, आशीष कादयान, सुरेंद्र सिंह कादयान, संजय सिवाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें