झज्जर। त्रिपुरा और चंडीगढ़ की टीम के बीच खेले गए महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के मैच में चंडीगढ़ की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबला जिले में गुरुग्राम रोड स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में त्रिपुरा और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। त्रिपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 88 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में अस्मिता देबनाथ ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में ट्विंकल पाठक ने नाबाद 44 रन बनाए।
वहीं, गेंदबाजी में परमिता चक्रवर्ती ने एक विकेट हासिल किया।