फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में बिजली लाइन घाटा 1.66 प्रतिशत घटा, चोरी के मामले भी हुए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक बिजली लाइन घाटे में करीब 1.66 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा बिजली चोरी के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसका असर बिजली लाइन लॉस में आई कमी के रूप में भी दिखाई दे रहा है।
जिले में इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक बिजली निगम की ओर से 5901 कनेक्शन चेक किए गए। इनमें से 526 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन पर 1 करोड़ 28 लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 1 करोड़ 4 लाख 83 हजार रुपये की वसूली की गई। पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर तक 1010 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था। वहीं, जिले में सितंबर तक बिजली लाइन लॉस पिछले वर्ष 10.54 प्रतिशत था, जो इस वर्ष घटकर 8.88 प्रतिशत रह गया।
विज्ञापन

डिवीजन अनुसार बिजली चोरी का आंकड़ा
अप्रैल से सितंबर तक झज्जर डिवीजन में 693 कनेक्शन चेक किए गए, जिनमें से 187 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन पर 40.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 32.94 लाख रुपये की वसूली हुई। बेरी डिवीजन में 2919 कनेक्शन चेक किए गए। इनमें 195 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन पर 47.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 42.27 लाख रुपये वसूले गए। बहादुरगढ़ डिवीजन में 2289 कनेक्शन चेक किए गए, जिनमें 144 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन पर 40.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 29.62 लाख रुपये की वसूली हुई।
डिवीजन अनुसार बिजली का लाइन लॉस
इस वर्ष सितंबर तक झज्जर डिवीजन का लाइन लॉस 11.48 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि पिछले वर्ष यह 15.45 प्रतिशत था। बेरी डिवीजन में इस वर्ष लाइन लॉस 8.71 प्रतिशत रहा जो पिछले वर्ष 11.06 प्रतिशत था। वहीं, बहादुरगढ़ डिवीजन में इस वर्ष लाइन लॉस 8.61 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह 7.98 प्रतिशत था। बिजली लाइन लॉस कम करने के लिए निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले बिजली चोरी और लाइन लॉस में कमी आई है।
यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें