झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और चैंपियंस त्रिवेणी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में चैंपियंस त्रिवेणी की टीम ने 70 रनों से जीत दर्ज की। चैंपियंस त्रिवेणी टीम के खिलाड़ी शौर्यवीर खोखर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बहादुरगढ़ स्थित त्रिवेणी क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस त्रिवेणी की टीम निर्धारित 35 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में अक्ष तेहलान ने 59 गेंद में छह चौकों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में आदित लांबा व आरव लांबा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 30.1 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में वंशिता मलिक ने 53 गेंदों में चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में विवान खोखर ने तीन विकेट हासिल किए।
इस दौरान मैच में चैंपियंस त्रिवेणी टीम के खिलाड़ी अक्ष तेहलान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं चैंपियंस बहादुरगढ़ टीम के खिलाड़ी आदित लांबा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।