08jjrp18- झज्जर। दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टाॅस करवाते हुए। स्रोत- कोच
झज्जर। चैंपियंस जूनियर्स आरजी और डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 के बीच वीरवार को खेले गए वेस्ट दिल्ली अंडर-16 प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में चैंपियंस जूनियर्स आरजी ने 95 रनों से जीत दर्ज की है। बहादुरगढ़ निवासी राहुल अनमोल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ के चैंपियन क्रिकेट ग्राउंड में पहली वेस्ट दिल्ली अंडर-16 प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच चैंपियंस जूनियर्स आरजी और डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 के बीच खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैंपियंस जूनियर्स आरजी की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 338 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान चैंपियंस जूनियर्स आरजी की तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक चहल ने 111 गेंदों में 127 रन और राहुल अनमोल ने 35 गेंदों में 88 रन बनाए।
वहीं डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 की तरफ से गेंदबाजी में विजय और नैतिक ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 की टीम 41.1 ओवर में 243 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 की तरफ से बल्लेबाजी में अनुराग यादव ने सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली। वहीं चैंपियंस जूनियर्स आरजी की तरफ से गेंदबाजी में भविष्य शर्मा, राहुल अनमोल और सक्षम ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इस दौरान चैंपियंस जूनियर्स आरजी ने डब्ल्यूडीसीए पश्चिम विहार-2 को 95 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहली वेस्ट दिल्ली अंडर-16 प्रतियोगिता का फाइनल मैच 12 मई को चैंपियंस जूनियर्स आरजी और डब्ल्यूडीसीए द्वारका के बीच खेला जाएगा।