बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन के आदेशानुसार और यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी शुभम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लेन चैंज की उल्लघंना करने पर विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत 144 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
यातायात प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शनिवार को लेन चेंज के उल्लंघन पर वाहनों के चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियमों की उल्लंघना करने वाले लैन चेंज के 92 चालान सहित 144 वाहनों के चालान काटे गये। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक किया गया।