फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन सरोज राठी ने सेक्टर-2 में किया पौधरोपण

Mon, 02 Sep 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
प्रकृति भक्त फाउंडेशन के सदस्यों के साथ पौधारोपण करती चेयरपर्सन सरोज राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पर्यावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी पेड़ बनने तक देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

यह बात नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने सेक्टर-2 में पौधारोपण करते हुए कही। प्रकृति भक्त फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शिरकत की।फाउंडेशन के सदस्यों के साथ पेड़ लगाते हुए सरोज राठी ने कहा कि दिनों-दिन तापमान बढ़ रहा है और यह हम सबके लिए चेतावनी है कि हमें इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे।इस दौरान पार्षद कुलदीप राठी, उषा देवी, निर्मला, सुनीता, कमलेश, बिमलेश, मोहित, रजना, अंकित, अरुणा, नविता, अन्नू गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें