झज्जर। पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने नशीला पदार्थ बेचने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि बीते सोमवार को भी स्पेशल स्टाफ की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को 29.160 किलोग्राम नशीले पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अब मामले कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपों की पहचान जयराम निवासी ढडेहरी हाल हाजमपुर जिला हांसी के तौर पर की गई, उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।