फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
05जेएनडी42: ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मोनिका गांगोली को जन्मदिन पर बधाई देते हुए। स्रोत : चेयरपर्सन
विज्ञापन
जींद। ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मोनिका गांगोली ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं जैसे अपने परिवार में सब का ख्याल रखते हुए सब जरूरतें पूरी करती हैं, उसी प्रकार एक महिला अपने समाज का नेतृत्व करें।
विज्ञापन

इस कार्य में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार भी महिलाओं का पूरा सहयोग कर रही है। भाजपा सरकार ने लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया। भाजपा सरकार ने हरियाणा पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसकी बदौलत उनको खंड पिल्लुखेड़ा समिति का नेतृत्व करने का मौका मिला।
महिलाएं किसी क्षेत्र में बुलंदी पर जाने भरपूर प्रयास करती हैं। इस दौरान जिला सचिव अनिता जामनी ने बताया भाजपा सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। इसकी क्षमता 1 लाख से बढ़ाकर एक लाख 40 हजार रुपये कर दी गई है। पर्यावरण मित्र संदीप भड़ताना ने कहा कि चेयरपर्सन पर्यावरण प्रेमी होने के साथ समाज सेवी भी हैं। इस अवसर पर पवन टुर्ण, महिपाल टुर्ण समेत अनेक लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें