बहादुरगढ़। गांव छारा की बाबा संतोक दास धर्मशाला में आयोजित मुस्कान दलाल प्रतिभा सम्मान समारोह में 92 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी जिन्होंने मेरिट में जगह बनाई है। उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में किसान नेता रमेश दलाल और दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह दलाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद झज्जर के वाइस चेयरमैन मास्टर राजीव दलाल छारा भी रहे। अतिथियों ने बच्चों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थी मुकाम हासिल कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र ग्रामीण स्कूल छारा के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई सुंदर लेख और रोबोटिक्स प्रदर्शनी रही।
कार्यक्रम में प्रवासी मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने वाली संस्था इंडेपथ विजन फाउंडेशन और नव पंख संस्था झज्जर को भी उनके समाजहित में किए जा रहे विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक मास्टर प्रदीप दलाल ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करना और उन्हें आगे की पढ़ाई व कॅरिअर के लिए प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर पूनम देशवाल ने सभी को इम्युनिटी बूस्टर किट भेंट की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋषि दलाल, कप्तान जीत सिंह, सविता दलाल, पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल, राजपाल आर्य, राकेश, विश्वदीप दलाल, सतपाल पहलवान, नीलेश सरपंच मांडोठी, अशोक नंबरदार, जगमेंदर लाला, रविंद्र दलाल, राकेश दलाल का सहयोग रहा।
-फोटो 66 : सम्मानित की गई छात्राओं के साथ मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : फाउंडेशन
-