फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी व फोन छीनकर भागते एक बदमाश को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। छारा बाईपास के नजदीक दो युवकों ने एक टेंपो के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट की और दो हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। जब युवक भागने लगे तो चालक ने हिम्मत दिखाते हुए एक को पकड़ कर लिया। इस दौरान कुछ राहगीर भी वहां आए गए, जिसके बाद दूसरा युवक भी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में जुट गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता यूपी के जिला फिरोजाबाद के गांव चूल्हावाली निवासी पिंटू टेंपो चलाने का कार्य करता है। सोमवार को जब वह भिवानी से टेपों लेकर दिल्ली के लिए चला। छारा बाइपास पहुंचा तो काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके टेंपो के आगे बाइक अड़ा दी। इस पर उसको टेंपो रोकना पड़ा। एक युवक ने उसे ड्राइविंग सीट से जबरन उतार दिया और दूसरे ने उसके सिर में हेलमेट से वार करने शुरू कर दिए। पिंटू के अनुसार एक युवक ने उसकी जेब से दो हजार रुपये और दूसरे ने मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसने शोर मचाया तो उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। जब वे नगदी व मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे तो पीछे से उसने बाइक सवार एक युवक को पकड़ कर शोर मचाना शुरू किया। इसपर कुछ अन्य राहगीर और वाहन चालक आ गए। जिसके चलते लूटपाट करने वाला दूसरा युवक मौके से भाग गया। पिंटू ने बताया कि पकड़ में आए युवक से पूछताछ पर उसने अपना नाम संदीप और भाग गए युवक का नाम राकेश बताया। दोनों बेरी के पास बिसान गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में आसौदा थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि टेंपो ड्राइवर के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। दूसरे युवक को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें