फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मिल रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, पर मौत में बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक सप्ताह से काफी कम मिल रहे हैं, लेकिन मौत के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जहां 51 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 18 हजार 534 हो गई है। इनमें से 17 हजार 918 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 68 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल 295 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 48 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिलेेे के विभिन्न अस्पतालों में एक पखवाड़े पहले तक दिखाई देने वाली मरीजों की भीड़ काफी कम हो गई है। अब अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं। मंगलवार की शाम तक 343 सक्रिय केस बचे हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस मरीज भी नहीं आ रहे
पिछले करीब 5 दिनों से जिले में ब्लैक फंगस की मरीज भी सामने नहीं आ रहे हैं। अब तक आठ ब्लैक फंगस के मरीज सामने आए थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। इसके साथ ही रेवाड़ी जिले के चार मरीजों सहित जिले में 12 मरीज ब्लैक फंगस के थे। इनमें से रेवाड़ी जिले के चारों मरीज भी इलाज ले रहे हैं और उनकी हालत में काफी सुधार हो चुका है।
सामाजिक संस्थाएं भी निभा रहीं कोरोना योद्धा का फर्ज
जिले के अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों को सामाजिक संस्थाएं भी पूर्ण रुप से सहयोग कर रही हैं। सामाजिक संस्थाओं के ओर से कोरोना संक्रमित को नारियल पानी, खानेपीने की अन्य सामग्री, फल व भोजन तक उपलब्ध कराया जा रहा है, चाहे वह होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं या फिर अस्पतालों में।
विज्ञापन

जिले में कोरोना रोकथाम की दिशा में व्यापक सुधार दिनों दिन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात देकर मरीज ठीक हो रहे हैं। नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 96.7 फीसदी पर पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भी फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें