फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नामी कंपनी का मार्का लगाकर कपड़े बेचने पर केस दर्ज

Sun, 19 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नामी कंपनी का मार्का लगाकर कपड़े बेचने का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस ने कंपनी के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर आरोपी दुकानदार नजफगढ़ निवासी दुकानदार राहिसो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुंबई निवासी सलीम खान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर एक दुकान पर कंपनी के नाम के लोगो का इस्तेमाल कर रेडीमेड शर्ट और ब्लेजर की बिक्री की जा रही है। 17 जनवरी को पुलिस के साथ क्लॉथ हाउस पर पहुंचे। छापे के दौरान कंपनी का लोगो लगे 11 रेडीमेड शर्ट और दो ब्लेजर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें