फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही भाजपा की पहचान : कौशिक

Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला झज्जर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्षों के अभिनंदन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक सेवामूर्ति बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कौशिक ने बहादुरगढ़ शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, बहादुरगढ़ अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, मांडौठी मंडल अध्यक्ष महाबीर दलाल व कानौंदा मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश का फूल मालाओं से अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेवारी का निर्वहन बेहतर ढंग से करने के लिए शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्षों ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व भाजपा नेता दिनेश कौशिक का आभार जताया। कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही भाजपा की पहचान है। इस अवसर पर रामकंवार सैनी, सुरेंद्र भारद्वाज, ऋषि भारद्वाज, संजय जून, ओमबीर दलाल, टीकाराम जांगड़ा, श्रीओम लडरावण, रमेश आर्य व शमशेर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें