फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: भूरावास के पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, गली निर्माण के लिए मंगवाई थी सामग्री

Wed, 17 Jan 2024 03:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप लगे है। सरपंच ने गांव भूरावास में गली निर्माण के लिए मंगवाई सामग्री थी और बाद में प्लांट मालिक को राशि नहीं दी।
विज्ञापन
झज्जर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के थाना साल्हावास के अंतर्गत आने वाले गांव भूरावास में गली निर्माण के लिए मंगवाई सामग्री की राशि न देने पर प्लांट मालिक ने भूरावास निवासी जगबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस को दी शिकायत में गांव छुछकवास निवासी साहिल व मातनहेल निवासी युद्धवीर ने बताया कि उन्होंने झज्जर बस स्टैंड के पास मिक्चर प्लांट लगा रखा है और वर्ष 2019 में गांव भूरावास के तत्कालीन सरपंच जगबीर व पंचायती राज जेई उनके मिक्चर प्लांट पर आए थे और कहा था कि गली निर्माण के 240 क्यूबिक मीटर आरएमसी की जरूरत है।

विज्ञापन


इसकी कीमत 10 लाख आठ हजार रुपये थी। उक्त लोगों ने इस सामान की राशि पंचायत खाते से करने की बात कही थी। उन्होंने मांगी गई सामग्री उपलब्ध करवा दी थी। उसके बाद गली का निर्माण भी हो गया। उन्होंने राशि देने व बिल पंचायत में लगाने के लिए बोला तो उसने न तो उनकी राशि दी और न ही बिल लजगाए। उसने आरोप लगाया कि यह राशि आरोपी ने अपने लड़के की नई फर्म बनाकर पेमेंट भी करा ली। इस बारे में दो-तीन बार पंचायत भी हुई, लेकिन उसने राशि नहीं दी।

उसके बाद उन्होंने साल्हावास में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद 2020 में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच जगबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। छुछकवास चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गली निर्माण में ली गई सामग्री की पेमेंट न करने को लेकर उच्च अधिकारियों की जांच के बाद गांव भूरावास के पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें