फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेड़ीजट में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 17 Jan 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव खेड़ीजट में एक बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया है। पीड़ित ने अपने सगे छोटे भाई और भतीजे पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घायल सतबीर (58) का कहना है कि गत 14 जनवरी की शाम को वह अपने घर पर अकेला था। जब घर के गेट पर आकर खड़ा हुआ तो छोटा भाई और भतीजा वहां आए। एक के हाथ में लोहे का सरिया तो दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी थी। आते ही दोनों ने कुल्हाड़ी और सरिये से हमला कर दिया। बुरी तरह से उसको घायल कर धमकी देकर चले गए। इसके बाद बड़े बेटे सुनील को फोन कर मैंने सूचना दी। वह मुझे अस्पताल में ले गया। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पाकर पुलिस की टीम घायल के बयान लेने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें