फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ई-समाधान पर गलत फोटो दिखाकर मामला किया बंद

Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : लालचंद कॉलोनी की गली में नाली में पड़ी गंदगी। स्रोत पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सरकार की ई-समाधान सेवा पर कुछ अधिकारी ही दाग लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला शहर के वार्ड 20 का है। यहां लालचंद कॉलोनी के संदीप ने ई-समाधान पर गलियों में फैला नालियों का पानी समस्या पर फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने समस्या के समाधान की बजाय दूसरी कॉलोनी की फोटो अपलोड कर शिकायत ही बंद कर दी। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लालचंद कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों द्वारा नाले और नालियों की सफाई नहीं की जाती। शिकायत करने के बाद केवल खानापूर्ति ही की जाती है। उन्होंने 4 नवंबर 2025 को कॉलोनी की गलियों में नालियों की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके लिए शिकायत नंबर 82253 भी दिया गया था।
इस शिकायत को 10 नवंबर 2025 को किसी दूसरी कॉलोनी की फोटो खींचकर अपलोड करते हुए बंद कर दिया गया। जबकि उनकी कॉलोनी की गलियों में अब तक भी सफाई नहीं हुई है और नालियों का पानी गली में जमा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 14 नवंबर को फिर से शिकायत नंबर 84023 के तहत समस्या दर्ज कराई। इसमें भी 18 नवंबर को किसी अन्य कॉलोनी का फोटो खींचते हुए अपलोड किया गया और इस शिकायत को भी बंद कर दिया गया। वे भी शिकायत करने से पीछे नहीं हटे और 19 नवंबर को फिर से अपनी शिकायत ई-समाधान पर दर्ज कराई। अब शिकायत नंबर 85734 दिया गया है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी अभी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



इस बारे में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

- नसीब कुमार, एसडीएम, बहादुरगढ़।

-फोटो 51 : लालचंद कॉलोनी की गली में नाली में पड़ी गंदगी। स्रोत पाठक- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें