फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकानदार से दो हजार का सामान लेकर बाइक सवार फरार

Sun, 23 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सीसीटीवी में सामान लेता युवक।
विज्ञापन
झज्जर। सिलानी गेट पर बाइक पर आए कुछ युवक चिंटू की किरयाना दुकान से दो हजार का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। बताया कि शनिवार देर शाम को बाइक पर कुछ युवक आए, जिसमें से एक बाहर बाइक पर सवार था और एक दुकान के अंदर आया। दुकान में आए युवक ने अलग-अलग सामान लिया। कुल 1980 रुपये का सामान युवक ने लिया। इसके बाद युवक ने एक लाइटर देने को कहा। इसके बाद दुकानदार ने लाइटर भी दे दिया। युवक ने ऑनलाइन पैमेंट करने के लिए स्कैन किया और दो हजार डालने की बात कहकर बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग गया। दुकानदार चिंटू संभलता, तब तक युवक बाइक पर फरार हो चुका था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद ही गई, जिसमें युवक सामान लेता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें