फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से पिस्तौल दिखा लूटी गाड़ी

Thu, 11 Jun 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लूटपाट और अन्य आपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और बाद में पुलिस कार्रवाई तक ही सीमित रह जाती है।
विज्ञापन


अब लोग खुद को असुरक्षित मानने लगे हैं। बृहस्पतिवार को सेंट्रो कार में सवार होकर आए दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक व्यवसायी से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी छीन ली और फरार हो गए।

दो दिन में लूटपाट की तीन वारदातों से लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बहादुरगढ़ पहुंचकर सभी पुलिस अधिकारियों को क्राइम कंट्रोल करने को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ में ड्यूटी के प्रति सजग नहीं रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी थाना प्रबंधकों को दिए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बादली रोड पर पिस्तौल के बल पर स्कॉर्पियो गाड़ी छीनने की सूचना पर पुलिस सड़कों पर दौड़ती रही।

जानकारी अनुसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां दहकोरा निवासी ब्रिजेश ने बताया कि वह रोड़ी-क्रेशर और अन्य भवन निर्माण सामग्री बेचने का कार्य करता है।

जब वह स्टाक के डेढ़ लाख से अधिक रुपये लेकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर नया गांव से बादली रोड स्थित ट्रक यूनियन के पास पहुंचा ही था। इसी बीच उसे प्यास लगी तो वह अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करने लगा तो पीछे से सिल्वर रंग की सेंट्रो कार में दो युवक आए।

उनमें से एक युवक कार में ही बैठा रहा और दूसरे ने नीचे उतरकर उस पर पिस्तौल तान दी और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद वह सहम गया और बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

इसके बाद थाना शहर प्रबंधक और अन्य पीसीआर टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ब्रिजेश से जानकारी जुटाकर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी।

इस घटना के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसको लेकर वे कई पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। लूटपाट करने वाले युवकों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
-जितेंद्र कुमार, थाना शहर प्रबंधक

दो दिन में तीन वारदात
शहर के अलग-अलग स्थानों पर दो दिन में लूटपाट और छीनाझपटी की तीन वारदात हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है।

बुधवार को हाईवे पर कारपोरेशन बैंक के पास युवक से बाइक सवार दो युवकों ने 20 हजार रुपये लूट लिए तो वहीं रेलवे रोड पर रिक्शा में सवार दो महिलाओं से भी बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी लूटने की वारदात से पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खुलती नजर आने लगी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें