फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका के लिए सड़क किनारे खड़ी की कार, चालक को धक्का दे कार ले भागे बदमाश

Sun, 15 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
कार ले भागे बदमाश - फोटो : demo
विज्ञापन
बहादुरगढ़ शहर के प्रमुख बाईपास पर गाड़ी चोरी होने और छीनने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। दो माह के अंतराल में कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले में खुलासा नहीं हो पाया है। शुक्रवार की रात को भी सेक्टर-9 बाईपास पर लघुशंका से निवृत्त होने के लिए रुके दिल्ली के व्यवसायी की वैगनार कार को तीन शख्स लेकर रोहतक की तरफ भाग निकले। पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी भी की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के रमेश नगर निवासी गुरुचरण हिसार में फ्रिज व एसी रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। शुक्रवार देर शाम को वह दिल्ली से हिसार निवासी सतपाल के साथ अपनी कार से हिसार के लिए चले थे। रात करीब 11 बजे सेक्टर-9 बाईपास पर वे लघुशंका के लिए रुके। उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। गाड़ी में चाभी लगी रह गई। उन्होंने पुुलिस को बताया कि इसी बीच पीछे से तीन युवक उसकी कार के पास पहुंचे। एक युवक ने उसे धक्का दिया और तीनों युवक उसकी कार लेकर फरार हो गए।
व्यवसायी की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अंदेशा जताया जा रहा है कि वे किसी अप्रोच मार्गों से गाड़ी को लेकर चंपत हो गए। थाना शहर प्रबंधक विष्णु प्रसाद ने बताया कि कार चालक गुरुचरण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकीं वारदातें
बहादुरगढ़ बाईपास और उसके साथ लगते क्षेत्रों में कई वाहन छीनने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन किसी में भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं। मार्च माह की शुरुआत में ही नया गांव निवासी मनोज से उसकी रिट्ज कार तो दिल्ली के व्यवसायी हजारी से उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पिस्तौल के बल पर छीन ली थी। यही नहीं पीडीएम के नजदीक दो छात्रों से उनकी पल्सर बाइक भी छीन ली गई थी। इसके अलावा कसार मोड़ के पास अप्रैल माह में एक युवक की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी छीन ली थी। बढ़ती वारदातों के बाद एसपी जशनदीप सिंह ने कड़ा संज्ञान लेते हुए यहां पेट्रोलिंग बढ़ाने व पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा था, लेकिन कुछ दिन की शांति के बाद फिर से बाईपास से गाड़ी लेकर भागने की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें