फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्राले से टकराई कार, सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
नेशनल हाईवे- 71 पर बादली रोड बाईपास के पास शनिवार की रात को एक कार सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में एक कंपनी में काम करने वाले सेल्समैन की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार व ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी। रविवार को मृतक के परिजनों के झज्जर पहुंचने के बाद शव की पहचान की। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किराये पर गाड़ी लेकर 30 वर्षीय आशुतोष पुत्र सुबोध निवासी बिजपुर जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश शनिवार को हिसार से दिल्ली के लिए चला था। जब वो बादली मार्ग स्थित फ्लाईओवर के पास रात को करीब साढे़ दस बजे पहुंचा तो उसकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रॉले से जा टकराई। इस मौके कार चालक रेवाड़ी निवासी मनोज कुमार वाहन को छोड़कर भाग गया, जबकि ट्रॉला चालक कोलकता निवासी ललित प्रसाद भी मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक के साथ सीट पर बैठे आशुतोष ने गंभीर चोटों के चलते मौकेे पर दम तोड़ दिया। मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक व ट्रॉला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आशुुतोष हिसार स्थित एक निजी कं पनी में सेल्समैन का कार्य करता था।
पुलिस ने कार व ट्रॉला चालक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र कुमार, कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें