फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 दिन बाद खुली कैंटीन, 200 पूर्व सैनिकों को मिला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान बंद हुई कैंटीन को 39 दिन बाद मंगलवार को खोल दिया गया है। शहर की कैंटीन से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक 200 पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को कैंटीन से सामान वितरित किया गया है।
विज्ञापन

अब हिसार मुख्य कैंटीन प्रबंधन की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार हर रोज 200 पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सामान उपलब्ध कराया जाएगा। रोजाना कैंटीन की तरफ से जारी किए गए तीन मोबाइल नंबरों पर सैनिकों को पहले बुकिंग करानी होगी। उसके अनुसार ही टोकन और दी गई तिथि को सामान लेने के लिए निर्धारित समय अनुसार पूर्व सैनिक कैंटीन में पहुंच सकेंगे। झज्जर कैंटीन के अंतर्गत करीब 4000 कार्ड धारक हैं। जिनको हर रोज 200 के हिसाब से सामान दिया जाएगा। मंगलवार को भी कैंटीन से 200 लोगों को सामान उपलब्ध कराया गया है। एक बार में 10 लोगों को कैंटीन में प्रवेश करने दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कैंटीन के अंदर से पूर्व सैनिक सामान ले रहे हैं, लेकिन कैंटीन के गेट पर शारीरिक दूरी का पालन होता दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को कैंटीन के बाहर सामान लेने वाले पूर्व सैनिकों की व परिजनों की भीड़ लगी दिखाई दी। बार-बार प्रबंधन की तरफ से पूर्व सैनिकों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जाता रहा, लेकिन कैंटीन के बाहर गेट पर भीड़ लगी रही।
बुकिंग के लिए समय निर्धारित
कैंटीन प्रबंधन की तरफ से सामान की बुकिंग के लिए तीन मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इनमें 7027946612, 7027957613 व 7027957615 नंबर जारी किए हैं। इन मोबाइल नंबर ओपन बुकिंग कराने के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बुकिंग करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के परिवारों को सामान उपलब्ध कराने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कैंटीन को खोला गया है। हिसार कैंटीन प्रबंधन की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार नियमों का पालन करते हुए कैंटीन से सामान उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

- दलबीर सिंह सहरावत, प्रबंधक कैंटीन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें