फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एम्स बाढ़सा में कैंसर मरीजों को मिल रही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

Sat, 25 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : मीटिंग में एम्स बाढसा के विषयों पर चर्चा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल व अन्य अधि
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एम्स बाढ़सा) से जुड़े विभिन्न विषयों पर समन्वय स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को एम्स बाढ़सा में हुई। बैठक में संस्थान से जुड़े विकासात्मक कार्यों, बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि एम्स बाढ़सा केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर से आने वाले कैंसर मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान के विकास और विस्तारीकरण से जुड़े सभी कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करें। एम्स प्रबंधन की ओर से डॉ. संजय थुलकर ने जिला प्रशासन की ओर से निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बैठक में एम्स की तरफ से डायरेक्टर डॉ. संजय थुलकर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुनील, प्रशासनिक मामलों की प्रभारी डॉ शीतल व जिला प्रशासन की तरफ से डीसीपी मयंक मिश्रा, डीएमसी डॉ. सुशील मलिक, एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें