उन्होंने कहा कि महीनों से तो माइनर की छटाई नहीं हो रही है, जिस कारण आज यह हालात हुए हैं। किसानों ने कहा कि एक तरफ तो फसलों के आधे दाम बाजार में मिल रहे हैं, जो फसलें बची हैं उन पर नहरी विभाग की ऐसी कृपा से हमारा सब कुछ तबाह हो रहा है।
किसान कुलदीप, जोगेन्द्र, राजेश, रामबीर, विरेन्द्र उर्फ ढिल्लू, ने बताया कि गांव से गुजर रही छारा माइनर ओवर फ्लो होने की वजह से टूटी है। इससे हमारे 15 एकड़ फसलों में पानी भर गया। साथ ही खाती खेतों में भी पानी भर गया।
क्या कहना है सिंचाई विभाग के जेई
विभाग के जेई अनिल कुमार ने कहा कि छारा माइनर में जगंली जीव-जंतुओं ने पटरी में सुरंग बना रखी थी। पानी ज्यादा होने के कारण सुरंग में पानी चला जिससे पटरी के पास से माइनर टूट गई थी। सूचना पाकर मौके पर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए थे और पानी को बंद करवा कर जेसीबी की सहायता से बंदा लगवा दिया गया। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।