फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को नशा मुक्त बनाने का आह्वान

Tue, 04 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : याकुबपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते एसीपी शमशेर सिंह। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस लोगों को नशा व साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूक कर रही है। अभियान के तहत पुलिस स्कूल, कॉलेजों, पंचायतों व झुग्गी झोपड़ियों में जाकर नशे के दुष्परिणामों व साइबर अपराधों बारे में लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी शमशेर सिंह ने गांव याकुबपुर में कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण होते हैं। पहले युवा शौक के कारण नशा करता है और बाद में वह उसका आदि हो जाता है। इसके बाद वह लोग नशे के लिए चोरी, स्नैचिंग, लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने आमजन से कहा कि अगर उनके आस-पास कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसी तरह साइबर अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमें इंटरनेट पर अपने कार्य करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें