25jjrp04 साल्हावास। गांव मुंदसा में अवैध कब्जा हटवाने के लिए पहुंची पुलिस की टीम ।फोटो संवाद
साल्हावास। गांव मुंदसा में प्रशासन ने पुलिस बल की मदद से पंचायत घर से कब्जा हटवा दिया। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजाराम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने यबुलडोजर की मदद से गांव के पास बने पंचायत घर से अवैध कब्जा हटवा दिया गया
कुछ लोगों ने पंचायत घर मुंदसा की चहारदीवारी के अंदर बने भवन पर कब्जा कर रखा था। वे उसमें तुड़ा डालते थे और पशुओं को बांधते थे। ईंधन आदि रखकर कब्जा किए हुए थे। ग्राम पंचायत मुंदसा ने कब्जा करने वाले लोगों को दो बार नोटिस दिए थे। उसके बाद बीडीपीओ मातनहेल ने भी नोटिस जारी किया, लेकिन पंचायत घर कब्जा मुक्त नहीं हुआ। ग्राम पंचायत मुंदसा ने अधिकारियों को पूरा प्रकरण बताया था। मंगलवार को कब्जा हटवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ राजाराम को मातनहेल को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
बीडीपीओ राजाराम पुलिस टीम को साथ लेकर गांव मुंदसा पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुई। बुलडोजर के जरिए पंचायत घर व उसके आसपास के पास बन अवैध निर्माण को तोड़ा गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के चलते अवैध कब्जा हटाने का काम शांतिपूर्वक निपटा लिया गया। पंचायत घर को कब्जा मुक्त करवा कर उस पर ताला लगाते हुए चाबी ग्राम पंचायत को सौंप दी गई। इस दौरान डीपीओ राजाराम थाना साल्हावास टीम, सीआईडी इंस्पेक्टर रमेश, मातनहेल चौकी इंचार्ज कुलदीप, सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश, सरपंच बिमला देवी, पंच मुनेश, कृष्ण, देवेंद्र, रामावतार, विजय मौजूद रहे। ै