फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 लाख का बजट, फिर भी शहर के सीवर ठप

Sun, 03 Sep 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की सीवर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 13 लाख का टेंडर दिया गया है इसके बावजूद व्यवस्था ठप है। कई जगह सीवर जाम हैं कुछ जगह ढक्कन उखड़े हैं। ओवरफ्लो के कारण सीवर का पानी सड़कों पर आने से दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। बरिश के बाद तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं। लोगों ने जनस्वास्थ्य एंव अभियांत्रिकी विभाग पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग वैसे तो बारिश से पहले नालों व सीवरेज की सफाई के दावे करता है, लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। शहर की कॉलोनियों में कम से कम दर्जनों जगह ऐसी हैं, जहां पर सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। पुराने बस के सामने व पीछे बर्फखाना रोड़, छिकारा चौक, बीकानेर चौक, बादली कच्चा रोड़, सिलानी गेट, मुख्य बाजार, प्रिया कॉलोनी, कंवर सिंह कॉलोनी व अन्य कॉलोनियों में कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर पानी सड़को पर बह रहा हैं। पानी कई-कई दिन तक सड़ता रहता है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू और मलेरिया की आशंका बनी है। स्थ्य विभाग की नजर भी इन सीवरेज से निकलने वाले पानी तक नहीं पहुंच पाई है। इससे निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इस कारण सड़क भी टूट रही है और डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। यहां से उठने वाली बदबू के कारण सभी लोग परेशान रहते हैं।
लोगो की प्रतिक्रियाए:
बर्फखाना रोड़ का सीवर काफी दिनों से चौक है। कोई सुनवाई नही हो रही हैं। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
जयपाल सिंह।
कॉलोनियों व सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी आ रहा है। दुर्गंध उठ रही है, जिससे सांस लेना भी मुशिकल हो रहा हैं।
धीरज कुमार।
छिकारा चौक पर सीवरेज का गड्डा उखाड़ रखा है। जिससे दुकानदारों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हादसे का डर बना है। अधिकारियों को ध्यान देकर इसे ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह।
वर्जन:
शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए करीब 13 लाख के टेंडर दिए गए हैं। सीवर की मरम्मत का काम रात के समय कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा हैं। जल्द ही कॉलोनियों में भी सीवरों को दुरूस्त करवा दिया जाएगा। वैसे विभाग ने सीवरों की सफाई करवाई हैं।
विज्ञापन

अनिल कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एंव अभियात्रिंकी विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें