फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार थाना बहादुरगढ़ की पुलिस ने संपत्ति आदि के परिवारिक विवाद में छोटे भाई की हत्या के आरोपी अध्यापक अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया।

थाना प्रबंधक लाईनपार बहादुरगढ़ उप निरिक्षक ओमबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर, लाइनपार निवासी ऋषिपाल ने थाने में मामला दर्ज कराया कि उसके बड़े भाई जगबीर का देहांत हो चुका है और उसके दोनों बेटों  अशोक व अमित के बीच पिछले एक साल से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद रहता था।

इसी विवाद में 7 जून की रात को उसके बड़े भतीजे अशोक ने अपने सोते हुए भाई अमित पर तेजधार हथियार से वार किया। जिसकी आवाज सुनकर उसकी भाभी बाला भी अमित को बचाने के लिए वहां पहुंची। उसका भतीजा अशोक व उसकी पत्नी अमित पर वार कर रहे थे।
विज्ञापन


उनके पहुंचने के बाद अशोक व उसकी पत्नी मौका से भाग गए। अशोक की पत्नी अपने पिता के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर मौका से भाग गई। अमित को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के बड़े भाई एवं मामले के आरोपी अशोक पुत्र जगबीर निवासी शास्त्री नगर, लाइनपार बहादुरगढ़ को रविवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें