फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में भाइयों ने कर दी भाई की हत्या

Mon, 13 Jul 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बाबरा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही भाई की हत्या कर डाली। वहां तीनों भाइयों के बीच काफी समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जिनको पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बाबरा गांव में वीरेंद्र (45) पुत्र हरिसिंह का अपने ही भाइयों राजेंद्र व फौजवीर से काफी समय से रहने वाले मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान पर सभी अपना हक जताते हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र व फौजवीर का रविवार दोपहर को मकान को लेकर वीरेंद्र से झगड़ा हो गया और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े में राजेंद्र व फौजवीर ने वीरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी।

अपने ही भाई की हत्या करने के बाद आरोपी राजेंद्र व फौजवीर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और वीरेंद्र को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी चंद्रवीर ने बताया कि वीरेंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों हत्यारोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें