फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांस्य पदक विजेता छात्राओं का कॉलेज में हुआ सम्मान

विज्ञापन
फोटो 53: विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य अलका गुलाटी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक में आयोजित तीन दिवसीय 50वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा कनिका ने हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसके साथ ही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता जींद विश्वविद्यालय में महाविद्यालय की छात्राओं मनीषा, स्नेहा यादव, सोनम रानी व कनिका ने बेहतरीन टीम वर्क के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रत्येक छात्रा को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
प्राचार्या अलका गुलाटी ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज रामेंद्र कुमार, मंजू छिक्कारा, पूनम ने भी छात्राओं को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और आने वाली नई प्रतिभाओं को खेल क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें