फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शौर्यवीर रन में बीआरजी के धावकों ने जीते इनाम

Tue, 28 Oct 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : दिल्ली में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप - फोटो : bah
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली कैंट में देशभक्ति और फिटनेस के जज्बे से सराबोर शौर्यवीर रन ऑफ इंडिया का आयोजन हुआ। इसमें 10 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। इसमें बीआरजी के 90 धावक शामिल हुए और इनाम अपने नाम किए। यह दौड़ देश के जवानों को समर्पित रही।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 21 किमी रन (हाफ मैराथन) में 50 से 59 आयु वर्ग में कर्नल कृष्ण बुधवार, 30-39 आयु वर्ग में सनी, 40 से 49 आयु वर्ग में सोनिया राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 10 किमी रन में ओपन कैटेगरी में सीमा रावत ने 37 हजार का इनाम जीता।
50 से 59 आयु वर्ग में धर्मवीर सैनी (डिफेंस) ने पहला, रणबीर सांगवान ने तीसरा और 60 से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा राणा ने पहला स्थान पाया। इवेंट के दौरान दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर को शौर्यवीर रन एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्हें विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौड़ प्रतियोगिता बीआरजी के धावक रविंद्र दहिया, किरण अमृत कौर, नवीन, सत्यवान, राजेश, रोहतास सिंह, ब्रह्म, धर्मवीर, राजत, विजेंद्र, आशीष आदि ने दौड़ पूरी की। वहीं नोएडा में एक्टिव नोएडा ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता रन का आयोजन किया गया। इसमें बीआरजी के 20 धावकों ने भाग लिया।
इसमें 10 किमी में गुलाब सिंह ने पहला, नसीब चंद ने दूसरा, राजेश कुमार ने 5 किमी में पहला, राकेश कुमार छाबड़ा ने दूसरा और शमशेर सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें