-फोटो 60 : पदक विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने जैसलमेर, दिल्ली और लखनऊ में आयोजित तीन अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। जैसलमेर में कृष्णा राणा ने 60-69 आयु वर्ग की 10 किमी दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। रोहतास कुमार ने 5 किमी दौड़ के 40-49 आयु वर्ग में तृतीय स्थान लिया।
दिल्ली के राजघाट में आयोजित एकल रन में 10 किमी, 5 किमी और 1 किमी फन रन में बीआरजी के 22 धावकों ने भाग लिया। इस दौड़ में प्रशांत चौधरी ने 10 किमी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंजुमन ने बाजी मारी।
लखनऊ स्टेडियम रन में परवीन कुमार सांगवान ने 6 घंटे की दौड़ में 40 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पाया। बादल तेवतिया ने 125 किलोमीटर की दूरी तय कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
बीआरजी के संयोजक दीपक छिल्लर ने कहा कि तीन अलग-अलग शहरों में यह सफलता निरंतर अभ्यास और टीम वर्क का परिणाम है। बीआरजी धावक केवल पदक ही नहीं जीत रहे, बल्कि देशभर में फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी दे रहे हैं।
-फोटो 60 : पदक विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप