22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
बेरी। विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है लेकिन स्कूलों में इसकी पालना नहीं हो रही। बेरी के पाना चुल्याण में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-2 में ठंड में खुले में प्रार्थना हो रही है। स्कूल परिसर के अलावा अन्य कोई भी खुली जगह नहीं है। स्कूल में 79 छात्र-छात्राएं हैं जबकि 3 अध्यापिकों का स्टॉफ मौजूद हैं।
विद्यार्थी ठंडा पानी पीने को मजबूर हैं। गर्म या गुनगुना पानी करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। खिड़कियां और रोशनदान पूरी तरह से ठीक मिले। ठंड से बचाव के लिए इन्हें फिलहाल बंद रखा गया है।
शौचालय मिले बंद, बच्चों को दिया जा रहा टंकी का ठंडा पानी
जब स्कूल में छात्र-छात्राओं की व्यवस्था देखने के लिए गए तो शौचालयों पर ताला लगा हुआ था। स्कूल इंचार्ज से बात की गई तो उनका कहना था कि शौचालयों की रिपेयरिंग के चलते बंद किया हुआ है और दो नए शौचालयों की तैयार किए जा रहे हैं। वहीं बच्चों को टंकी से ठंडा पानी कैंपर में डालकर दिया जा रहा हैं।
वर्जन
शौचालयों को रिपेयरिंग के चलते बंद किया गया है और स्कूल में दो नए शौचालयों भी बनवाएं जा रहे हैं। उनका काम अभी अधूरा है। काम पूरा होने के बाद चालू हो जाएंगे। रही बात बच्चों को पीने के पानी की तो गर्म पानी दे दिया जाएगा।
बबीता, इंचार्ज, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर-दो
22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद- फोटो : अमर उजाला
22jjrp16- बेरी स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद- फोटो : अमर उजाला