फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी धावकों ने हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन किया

Sun, 09 Aug 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 65: बीआरजी के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बीआरजी की अरपिता सैनी ने ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कृष्णा राणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें 41 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भरम प्रकाश ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2 घंटे 15 मिनट में दौड़ पूरी की। यह मैराथन आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम तक आयोजित हुई।
विज्ञापन

दीपक छिल्लर, किरण छिल्लर, ललिता पांडेय, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, रोहित कुमार, जुगमेंदर अंतिल, आरती छिकारा, नीरज अंतिल, दीपक संदीप और धर्मेंद्र ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी धावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे समूह के लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें