फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम से पंचकूला तक बीआरजी धावकों ने लहराया बहादुरगढ़ का परचम

Sun, 20 Sep 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 81: बीआरजी के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के करीब 100 धावकों ने गुरुग्राम में आयोजित हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया। बीआरजी के धावकों ने पंचकूला हाफ मैराथन में भी प्रतिभा दिखाई।
बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि गुरुग्राम की रेस में 3 किलोमीटर पुरुष वर्ग में टीम ने क्लीन स्वीप किया। धर्मवीर सैन प्रथम, धर्मवीर सैनी द्वितीय और रोहताश सैनी तृतीय रहे। 5 किलोमीटर दौड़ में सन्नी ने ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में संजू सैनी ओवरऑल प्रथम रहीं। आयु वर्ग की स्पर्धाओं में भी धावकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 10+ किलोमीटर 50+ आयु वर्ग में ललिता पांडे प्रथम रहीं। 40+ वर्ग में सारिका यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कर्नल बधवार ने तृतीय और ब्रह्म प्रकाश मान ने 50+ वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर में अभिमन्यु हुड्डा ने 13+ वर्ग में दूसरा स्थान पाया। जीत ने 10+ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। चंदन कुमार ने 35+ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजेश कुमार ने 50+ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक छिल्लर ने बताया कि पंचकूला हाफ मैराथन में गुलाब सिंह ने 21.1 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल फर्स्ट रनर-अप रहते हुए अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान पाया। राजपाल ने 10 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर और किरण छिल्लर को एंबेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया। बीआरजी के कई अन्य धावकों ने भी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर टीम की एकजुटता और फिटनेस के प्रति समर्पण दर्शाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें