फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी धावकों ने लगाई 26 किलोमीटर लंबी दौड़

विज्ञापन
-फोटो 52 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने नववर्ष की पहली सुबह 26 किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी की। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि समूह अपने अनोखे स्टाइल, मजबूत फिटनेस संस्कृति और हर खास दिन को दौड़ के माध्यम से मनाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

घने कोहरे और ठंड को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर दौड़ आंबेडकर स्टेडियम और एचएल सिटी क्षेत्र में आयोजित की गई। दौड़ में ब्रह्मप्रकाश मान, गुलाब सिंह, सुनील बेनीवाल, धर्मवीर सैनी, लक्ष्मण, नवनीत, रचित, मेजर कुलवंत, प्रमोद कुमार, विकास राठी सहित अनेक अनुभवी व युवा धावकों ने भाग लिया।
दीपक छिल्लर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और आलस्य से दूर रहकर खेल व स्वास्थ्य को अपनाएं। यह 26 किलोमीटर की दौड़ न केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा थी बल्कि स्वस्थ समाज और सकारात्मक सोच की प्रेरणादायक शुरुआत भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें