फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी ग्रुप ने मैत्रायणा के साथ खेला नेटबॉल मैच

Fri, 19 Sep 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : बीआरजी ग्रुप के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में बीआरजी ग्रुप ने दक्षिण दिल्ली की संस्था मैत्रायणा के साथ मिलकर वंचित वर्ग की बेटियों के साथ एक मैत्रीपूर्ण नेटबॉल मैच खेला। इसका उद्देश्य बेटियों को खेलों से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देना रहा। दिल्ली पुलिस ने मैच की शुरुआत सीटी बजाकर की।
विज्ञापन


बीआरजी ग्रुप की ओर से दीपक छिल्लर, मुकेश दहिया, ममता दहिया, ब्रह्मप्रकाश मान, गुलाब सिंह, अमनदीप, संदीप छिल्लर, मंजीत और मनोज पांडेय ने हिस्सा लिया। वहीं, मैत्रायणा टीम की ओर से प्रीति, मनीषा, ट्विंकल, निशा, बबली, सोनम और कविता ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बीआरजी ग्रुप ने मैत्रायणा संस्था को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। यह सहयोग उन बेटियों के लिए विशेष मायने रखता है जो पहली बार वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में 21 और 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने जा रहीं हैं।
विज्ञापन


बीआरजी ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि मैत्रायणा के संस्थापक रोहित दक्षिण दिल्ली में यह मुहिम चला रहे हैं। संस्था लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और नेटबॉल जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक तैयार करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें