फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम ने लघु सचिवालय परिसर में किया पौधरोपण

Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण करते हुए एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एसडीएम नसीब कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सेवा पखवाड़ा के दौरान समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश मेहरा और गिरदावर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें