फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन शहरों की दौड़ में बीआरजी छाया

Tue, 09 Dec 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : जालंधर में आयोजित रन में विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित विभिन्न रनिंग इवेंट्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्थान के जयपुर से लेकर पंजाब के जालंधर और जैसलमेर के कठिन रास्तों पर धावकों ने अपनी फिटनेस, साहस और अनुशासन से वह मुकाम हासिल किया जो किसी भी रनिंग समूह के लिए गर्व की बात है। बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि जयपुर ऑनर रन प्रतियोगिता में बीआरजी के धावकों ने नकद पुरस्कार जीते। सैंकड़ों धावकों के बीच आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में बीआरजी धावकों ने शुरुआत से ही अपनी गति, फिटनेस और दौड़ने की तकनीक से सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

धावक धर्मवीर सैनी ने पहला स्थान हासिल करते हुए 25 हजार और रणबीर सांगवान ने द्वितीय स्थान हासिल करते हुए 20 हजार का नकद पुरस्कार जीता। धर्मवीर ने 10 किमी आयु वर्ग में न सिर्फ बाजी मारी बल्कि अपनी रफ्तार और फिटनेस से यह साबित किया कि लगातार मेहनत ही सफलता की असली चाबी है।
धावक सत्यवान डागर ने 39 मिनट में 10 किमी दौड़ पूरी की। जालंधर हाफ मैराथन 21 किमी में भी सफलता हासिल की। धावक दिनेश ने 1 घंटा 17 मिनट में 21 किमी में प्रथम स्थान पाया। ब्रह्म प्रकाश मान ने 50 से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ललिता पाण्डेय ने 40 से अधिक आुय वर्ग में महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जैसलमेर बॉर्डर रन में चार धावकों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां पर नीरज छिल्लर ने 55 किमी बॉर्डर रन में शानदार प्रदर्शन किया। अरुण विजय राणा ने 50 किमी में सफलता पाई। धावक सुमित राणा, सनी राणा ने कठिन मार्ग पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं साक्ष्य ने 5 किमी में रजत पदक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें