21jjrp03- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पवन निवासी खरमाण। स्रोत-पुलिस
झज्जर। 20 मार्च 2025 की रात को पुराना बस स्टैंड के पास बने एक रेस्टोरेंट के मलिक को गोली मारने के मामले में थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी पवन निवासी खरमाण को गिरफ्तार किया है। उसे झज्जर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सुनीता ने बताया कि संदीप निवासी सुभाष नगर झज्जर ने बताया कि 20 मार्च 2025 को वह अपनी मिठाई की दुकान को बढ़ाकर अपनी गाड़ी में घर के लिए चले थे। थोड़ी आगे चलने पर एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के सवार होकर छिक्कारा चौक झज्जर की तरफ से आए और गाड़ी रोकने का इशारा किया।
उसने अपनी गाड़ी को रोका तो उन्होंने मुझसे पहले रेवाड़ी जाने का रास्ता पूछा और शीशा नीचे करने को कहा। जब उसने शीशा नीचे नहीं किया तो उन्होंने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसकी दाहिनी बाजू में लगी। इसके बाद उसे एक राहगीर सिविल अस्पताल झज्जर इलाज के लिए लेकर गया, जहां से मुझे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस सूचना पर थाना शहर झज्जर में एफआईआर दर्ज की थी।