फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चांद के दर्शन कर खोला व्रत

Sat, 11 Oct 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 65 : करवाचौथ पर हाथों में लगी सजना के नाम की मेंहदी दिखाती महिलाएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की रूहिल रेजिडेंसी में करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। सभी निवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ समाज में प्रेम और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत करवाचौथ पूजन से हुई। इसमें सभी विवाहित महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया।
विज्ञापन

पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया जिससे वातावरण में त्योहार की रौनक छा गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया, मेहंदी स्टॉल, संगीत और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। चांद के दर्शन के समय सभी दंपतियों ने पारंपरिक रीति से व्रत खोलकर अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।
विज्ञापन

रूहिल रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन ने सभी निवासियों, आयोजकों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें