फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी फसलों वाले खेतों में भरा पानी

Fri, 30 Oct 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़सा गांव के खेतों से गुजरने वाला गंदा नाला किसानों पर कहर बनकर टूट गया। नाला टूटने से करीब 40 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


यह फसल कटाई के लिए तैयार थी मगर अब पानी जमा होने से फसल खराब होने की आशंका हो गई है। खेतों में कई-कई फुट तक पानी भर गया है।

बृहस्पतिवार की सुबह किसान खेतों की तरफ घूमने के लिए निकले तो फसल में कई-कई फुट तक पानी भरा हुआ देखा। इससे किसानों के होश उड़ गए।

फसल की कटाई की तैयारी थी जिसमें अब पानी भर गया है। बाढ़सा के किसान यशवीर, जयभगवान, बनवारी, बिट्टू, रामअवतार, कालू व दरियाव ने बताया कि खेतों मे भर गए कई-कई फुट पानी को निकालना आसान नहीं है।

किसानों का कहना है कि जलभराव से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रशासन से भी पानी निकासी के लिए मांग की गई मगर देर सायं तक प्रशासन की ओर से मदद न मिलने के बाद किसानों ने अपने स्तर से पानी निकासी और नाला बांधने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सबसे पहले अपने स्तर पर जेसीबी मशीन की मदद से नाला बांधने में जुट गए।

देर शाम तक काम जारी रहा। नाले के टूटने के कारण का पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को बूंदाबांदी के चलते बांध कमजोर होने से नाला टूटा होगा।

खेतों में पानी भरने से किसानों की बासमती धान की फसल जमीन पर बिछ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें